Top News

बरही नगर में रोड शो के बाद 1हजारों करोड़ की सौगातें देंगे मुख्यमंत्री*

 *कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन आज*

 


*बरही नगर में रोड शो के बाद हजारों किसानों को सौगातें देंगे मुख्यमंत्री* 


कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही क्षेत्र के किसानों को 50,000 एकड़ भूमि को सिंचित करने वाली उनके खेतों तक पानी पहुंचाने की दो परियोजनाओं को देने के बाद क्षेत्र के किसानों के आमंत्रण के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 14 मार्च शनिवार को बरही नगर में आगमन हो रहा हैं। जहां मुख्यमंत्री यादव बरही नगर आगमन के बाद 2 किलोमीटर लंबा रोड शो के माध्यम से नगर की जनता के बीच जनदर्शन करेंगे इस दौरान नगर की जनता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थान स्थान पर पुष्य वर्षा एवं मालाओं से स्वागत किया जाएगा।इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विजयनाथ धाम परिसर के मेला ग्राउंड में आयोजित कृषि महोत्सव कार्यक्रम में 300 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 30 पंचायतों के खेतों को सिंचित करने वाली 650 करोड़ की लागत से बनने वाली दो परियोजनाओं एवं 94 करोड़ रुपए से बरही मैहर मार्ग पर कुटेश्वर पुल के क्षति ग्रस्त हिस्से पुनः निर्माण की उपलब्धि देंगे ।

इस अवसर पर पिछले कई दिनों से विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक बरही में लगातार कार्यक्रम की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ लगे हुए हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का क्षेत्र में आगमन और मिलने वाली ऐतिहासिक सौगातें विजयराघवगढ़ के विकास, बल्कि हमारे किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि के लिए एक निर्णायक कदम होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार धन्यवाद व्यक्त करने का आवाहन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com