सच की ख़बर 24
*जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण*
माधवनगर। सतगुरु बाबा माधवशाह सेवा मंडल द्वारा “मानव सेवा ही सच्चा धर्म” के संकल्प के साथ निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों की निरंतर सेवा की जा रही है। सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी द्वारा वर्ष 1960 में रोपा गया सेवा का बीज आज जीवन मुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी की प्रेरणा से विशाल वटवृक्ष बन चुका है।
निस्वार्थ सेवा की पवित्र श्रृंखला के अंतर्गत जीवन मुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के पावन कर कमलों से बाबा माधवशाह भवन में जरूरतमंद माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सैकड़ों सिलाई मशीनों का वितरण किया गया
*200 जरूरतमंद परिवारों का सहारा है सेवा मंडल*
सेवा मंडल द्वारा प्रतिमाह 200 से अधिक निराश्रित परिवारों को राशन सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांग सेवा और अन्य जनकल्याणकारी कार्य भी किए जा रहे हैं। सिलाई मशीन वितरण का उद्देश्य माताओं-बहनों को हुनर के माध्यम से स्वावलंबी बनाना और उनके जीवन में आर्थिक मजबूती लाना है,
*जरूरत मंदो के जीवन में खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा*
इस अवसर पर सतगुरु जी ने मानव सेवा के महत्व को समझाते हुए कहा कि दूसरों के दुखों पर मरहम लगाने से जीवन में सच्ची शांति और सुख की अनुभूति होती है। जरूरतमंदों की सेवा से मिलने वाली दुआएं अनमोल होती हैं सतगुरु साहिबानों की कृपा और सेवा परंपरा से समाज के उत्थान का यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है

Post a Comment