कटनी / शिक्षा के साथ क्षमता विकास के विजन को धरातल पर उतारते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आयोजित 11 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर–2026 का प्रतिभा सम्मान एवं समापन समारोह मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, बस स्टैंड में भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर मुख्य अतिथि रहीं तथा निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की विशेष उपस्थिति रही।
इस 11 दिवसीय शिविर में नगर निगम के तीनों स्कूलों के कुल 299 विद्यार्थियों ने खेल, कला, संस्कृति एवं जीवन-कौशल के विविध आयामों को आत्मसात करते हुए अवकाश को आत्मविश्वास और सृजन में परिवर्तित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. डॉ. रमेश सोनी, श्री सुभाष साहू, श्री उमेन्द्र अहिरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पार्षदगणों में श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती शकुंतला सोनी, श्रीमती रेखा संजय तिवारी तथा श्री सुखदेव चौधरी उपस्थित रहे।
पूर्व जनप्रतिनिधियों में श्री सत्य नारायण अग्रहरी एवं श्रीमती ऋचा गेलानी तथा समाजसेवी श्री सुरेश सोनी की उपस्थिति रही।
*11 दिवसीय यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन*
समारोह में शिविर की 11 दिवसीय गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण सत्रों, बच्चों की गतिविधियों एवं उनके अनुभवों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा लगाए गए व्यंजन स्टॉलों का भी अतिथियों ने अवलोकन किया और स्वाद की सराहना की।
कार्यक्रम में स्केटिंग, कथक, वेस्टर्न डांस, गायन, तबला-हारमोनियम वादन तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रशिक्षित 20 मास्टर ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
*महापौर का उद्बोधन*
महापौर ने कहा कि यह शिविर केवल 11 दिनों का प्रशिक्षण नहीं बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में सृजन के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि ये शिविर डिग्रियाँ नहीं, दिशा प्रदान करते हैं तथा बच्चों में आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
*उत्कृष्ट प्रतिभागियों का सम्मान*
शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही 20 मास्टर ट्रेनर्स को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
*अधिकारियों की उपस्थिति*
कार्यक्रम में निगम के वरिष्ठ अधिकारी श्री शैलेश गुप्ता, श्रीमती प्रियंका झारिया, श्री सुधीर मिश्रा, श्री असित खरे, श्री अंशुमान सिंह, श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक, श्री आदेश जैन, श्री शैलेन्द्र प्यासी, श्री संजय सोनी, श्री रूप भास्कर, श्री मनोज चौधरी, श्रीमती सुमनलता सोलंकी, श्री रिजवान खान सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


إرسال تعليق