कटनी–कटनी जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां मझगवां फाटक के पास एक शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सभी आपस में दोस्त थे जो बांधवगढ़ जा रहे थे हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शासकीय अस्पताल में पन्ना मोड़ निवासी एक युवक आंशिक सुहाने को मृत घोषित किया गया साथ ही घायलों की पहचान संभव सोनी ,चेतन सोनी ,रत्नेश धुरिया ,आदित्य लहरिया,वेद सोनी नाम से है आदित्य लहरिया का इलाज जबलपुर में चल रहा है बाकी का इलाज कटनी के शासकीय अस्पताल एवं
निजी अस्पताल में हो रहा है डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की इलाज जारी है।
निजी अस्पताल में हो रहा है डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की इलाज जारी है।


Post a Comment