Top News

नगर निगम कर्मियों के लिए मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन सैकड़ों जनों ने लिया लाभ





नगर निगम कर्मियों के लिए मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन सैकड़ों जनों ने लिया लाभ 

 *टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस , आंखों सहित विभिन्न बीमारियों की हुई जांच, डाक्टरों द्वारा दिया गया परामर्श एवं दवाई*
कटनी — नगर निगम प्रशासन एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कटनी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार 1 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के सी एस स्कूल परिसर में नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शिविर के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु अधिकारीयो को कर्मचारियों को पहले ही दायित्व सौंप दिए थे जिस कारण आज शिविर में व्यवस्थाएं अच्छी थी जहां पहले शिविर में आए हुए लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर उपस्थित डाक्टरों को दिखाकर जांच कराकर एक्सरे कराकर दवाई ली नगर निगम कर्मी एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए नगर निगम ने इस तरह का सफल आयोजन किया

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com