Top News

कटनी नगर के घंटाघर स्थित हनुमान जी मंदिर के सामने खोली गई शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों में प्रारंभ से ही आक्रोश व्याप्त था।



कटनी नगर के घंटाघर

स्थित हनुमान जी मंदिर के सामने खोली गई शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों में प्रारंभ से ही आक्रोश व्याप्त था। दुकान खुलने के दिन से ही “सच की खबर 24 न्यूज़” द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया, जिसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला।

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शौर्य, साहस एवं धैर्य के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन और प्रदर्शन किया। उनके सतत प्रयासों और जनसमर्थन के परिणामस्वरूप प्रशासन ने उक्त शराब दुकान का स्थानांतरण अन्य स्थान पर कर दिया है।

इस निर्णय से स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में संतोष का माहौल है। सभी ने मिलकर मीडिया, प्रशासन तथा आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।











Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com