सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता —कटनी से शहर के व्यस्ततम क्षेत्र आजाद चौक में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक के मुंह से खून निकलता हुआ पाया गया, जिससे मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।बताया जा रहा है कि युवक को पिछले दिन से ही इलाके में बीमार और अस्वस्थ हालत में घूमते देखा गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह काफी कमजोर नजर आ रहा था, लेकिन आज सुबह वह मृत अवस्था में मिला।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, वहीं मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

إرسال تعليق