निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद का सामान्य सम्मिलन आयोजित, पूर्व निर्णयों की हुई समीक्षा*
बैठक आगामी तिथि तक के लिए स्थगित*
*कटनी, 15 अप्रेल 2026 -* नगर पालिक निगम परिषद का सामान्य सम्मेलन बुधवार 14 अप्रेल 2026 को नगर निगम के परिषद सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व में आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णयों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा पूर्व निगम सम्मिलन में वाणिज्यिक केन्द्र, समग्र शाखा में पदस्थ कर्मचारियों के संबंध में, वर्ष 2022-23 से विभिन्न विभागों में भावपत्र के माध्यम से कराये गये कार्यो ,वार्ड क्रमांक 26 में डेकेरेटिव पोल के विषयों को एजेण्डा के रूप में शामिल न किये जाने एवं वाणिज्यिक केन्द्र के संबंध में मान0 उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा पारित आदेशानुसार बिना परिषद के संज्ञान में लाए 10 करोड़ रूपये की राशि मान0 न्यायालय में जमा करने पर विस्तृत चर्चा करते हुए सदस्यों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक के दौरान अन्य विषय के रुप में शासन के निर्देशानुसार प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए सदन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, विधायक श्री संदीप जायसवाल सहित सदन के सदस्यों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैठक में महापौर की उपस्थिति न होने के कारण एजेण्डा पर चर्चा नहीं हो सकी।


إرسال تعليق