Top News

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्यने सम्हाला दायित्व



कटनी जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी से की  मुलाकात 


पुलिस अधीक्षक महोदय से जिले की भौगोलिक एवं वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों एवं प्राथमिकताओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर किया पदभार ग्रहण।


कटनी जिले में नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा जी से मुलाकात कर औपचारिक परिचय प्रदान किया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय से कटनी जिले की वर्तमान भौगोलिक परिदृश्य एवं वर्तमान अपराधिक चुनौतियों तथा प्राथमिकताओं, जिले की कानून व्यवस्था एवं कार्य प्रणाली की जानकारी ली एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके पश्चात नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
पद भार ग्रहण करने के पश्चात कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय, सुशासन, सुरक्षा एवं विश्वास प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

श्री मौर्य ने स्पष्ट किया कि जिले में बेहतर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com