Top News

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी ने नवनियुक्त एल्डरमैनों दी बधाई


विधायक संजय पाठक जी ने दी नवनियुक्त एल्डरमैनों को दी बधाई 


 बोले- 'जन अपेक्षाओं पर खरा उतरें'

कटनी/विगढ़: मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कटनी जिले की तीन नगर परिषदों—विजयराघवगढ़, बरही और कैमोर—के लिए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। प्रत्येक नगर परिषद में 4-4 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभवी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से नगर निकायों के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

परिषद वार नियुक्तियों की सूची:

नगर परिषद कैमोर*: श्रीमती शोभा सोनी, श्री अरुण गुप्ता, श्रीमती सुनीता मुंगेरिया एवं श्रीमती किरण बर्मन को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

*नगर परिषद बरही*: श्रीमती किरण पटेल, श्री रजनीश नामदेव, श्री रघुनाथ गुप्ता एवं श्री मनोज रावत को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*नगर परिषद विजयराघवगढ़*: श्री राकेश पांडे, श्री भारत कोल, श्री महेन्द्र ताम्रकार एवं श्रीमती रोशनी सोनी को मनोनीत किया गया है।

विकास के संकल्प को मिलेगी मजबूती*

विधायक संजय पाठक ने अपने संदेश में कहा कि एल्डरमैन का पद अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, जो सीधे तौर पर शहर के व्यवस्थित विकास और जन-भागीदारी से जुड़ा है। उन्होंने सदस्यों से अपेक्षा की है कि:

वे सुशासन और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण में परिषद की मदद करें।

अपने अनुभव से नगर निकायों को नई ऊर्जा प्रदान करें।

 "आप सभी की सक्रियता से 'विकसित विजयराघवगढ़ - विकसित मध्यप्रदेश - विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।" — संजय पाठक(विधायक)

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com