आज अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में जिला युवा इकाई
, कटनी द्वारा रामजन्म उत्सव शोभायात्रा के दौरान पेयजल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं 7 बजे प्रारंभ हुआ।
शोभायात्रा में सकल हिन्दू समाज एकजुट होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आकर्षक झांकियों एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु श्री रामलला की पूजा-अर्चना कर उल्लासपूर्ण वातावरण का निर्माण कर रहा था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना था।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के
संभागीय अध्यक्ष श्री मुकेश चंदेरिया, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक,“सच की खबर 24” के प्रमुख संपादक श्री अनुराग त्रिसोलिया, युवा इकाई के जिला अध्यक्ष श्री अजय मसूरहा की प्रेरणा से, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा बरसैंया, श्रीमती शिल्पा जैन, गाहोई वैश्य नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री राहुल सुहाने, महाकौशल क्षेत्र अध्यक्ष श्री अनुराग सोनी सहित श्री मोनू, श्री पंकज सोनी, श्री पारस बिचपुरिया, श्री दीपक लहरिया, श्री कृष्णा सेठिया, श्री मयंक त्रिसोलिया, श्री मोहित छिरौल्या, श्री शुभम जार, श्री अमित जार, श्री सेतु तुड़हा, श्री मनोज गुप्ता एवं अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
सभी के सहयोग एवं समर्पण से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था ने प्रभु श्री रामजी से सभी भक्तजनों के मंगलमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश प्रदान करते हैं।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सामाजिक बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी निरंतर ऐसे सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला युवा इकाई कटनी के समस्त पदाधिकारियों, महिला मंडल, सभी सदस्यों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सामाजिक बंधुओं के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं सेवा भाव से ही यह पेयजल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
आपका अपना,
अमित कुमार जार
महामंत्री, युवा इकाई कटनी












إرسال تعليق