मध्यप्रदेश: 123 नगर परिषदों में 492 एल्डरमैन नियुक्त, शासन ने जारी की पहली सूची
भोपाल/मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) का लंबा इंतजार रविवार को समाप्त हो गया। राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश की 123 नगर परिषदों के लिए एल्डरमैन के नामों की घोषणा कर दी है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रत्येक नगर परिषद में 4-4 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
अधिनियम की धारा 19(1)(ग) के तहत नियुक्तियां
शासन द्वारा ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को इन नियुक्तियों का इंतजार था, जिससे स्थानीय प्रशासन में अनुभवी लो plगों की भागीदारी बढ़ सकेगी।
*पहले चरण में सागर, रीवा, शहडोल, कटनी, नर्मदापुरम और बैतूल सहित 25 जिलों की नगर परिषदों की सूची जारी की गई है।
प्रमुख जिलों में हुई नियुक्तियां
सागर: कर्रापुर, बिलहरा, सुरखी और राहतगढ़ नगर परिषदों के नाम घोषित।
रीवा संभाग: रीवा और मऊगंज जिले की वैकुण्ठपुर, सिरमौर, डभौरा, सेमरिया और नई गढ़ी जैसी परिषदों में नियुक्ति।
कटनी जिला: जिले की तीन प्रमुख परिषदों
कैमोर, बरही और विजयराघवगढ़ में 4-4 पार्षदों को मनोनीत किया गया है।
महाकौशल क्षेत्र: छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर और डिंडोरी जिलों की नगर परिषदों में भी चेहरों की घोषणा कर दी गई
*कटनी जिले की स्थिति*
कटनी जिले में नगर परिषद कैमोर से शोभा सोनी, अरुण गुप्ता, सुनीता मुंगेरिया व किरण बर्मन, बरही से किरण पटेल, रजनीश नामदेव, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता व मनोज रावत और विजयराघवगढ़ से राकेश पाण्डेय, भारत कोल, महेन्द्र ताम्रकार व रोशनी सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।





إرسال تعليق