सच की ख़बर 24
*अगले 3 साल की मेहनत तय करेगी जीवन के अगले 50 साल की दिशा : कलेक्टर आशीष तिवारी*
*एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कैडेट्स से साझा किए जीवन के अनुभव, मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर दिया जोर*
कटनी। नेशनल कैडेट कोर एनसीसी की 32 एमपी बटालियन द्वारा सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज रेड फोर्ट कैंपस में चल रहे ऐन्यूअल ट्रैनिंग कैम्प एटीसी मे कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने एनसीसी प्रशिक्षण से सक्सेस्फल करिअर विषय पर संवाद किया । मंचासीन अतिथियों का स्वागत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजवेलु एवं कर्नल विनोद सिंह , शिक्षरत्न डॉ पारस जैन ने किया । सैन्य प्रशिक्षण ले रहे कडेट्स को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अथक मेहनत करना, अपना स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और हर कार्य को ध्यान से करना जरूरी है जिसमे एनसीसी सहायक है प्रशिक्षण को परिभाषित करते हुए कहा कि आपके अगले तीन साल की मेहनत यह तय करेगी कि आप अपने जीवन के अगले 50 साल किस तरह जीना चाहते हैं इसलिए विद्यार्थियों को वर्तमान समय का सदुपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई और भविष्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स से संवाद करते हुए कोबोट लर्निंग (सहयोगात्मक एवं सामूहिक सीखने) के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने प्रेरक उद्बोधन मे एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर आख्यान देते हुए कहा की कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं। जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है , अनुशासन में रहकर ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। एनसीसी का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी तैयार करता है। आभार प्रदर्शन कर्नल राजवेलु ने किया । इस असवर पर पी आई इन्स्ट्रक्टर ,एएनओ स्टाफ और ट्रैनिंग स्टाफ उपस्थित रहे ।

Post a Comment