Top News

इंदिरा नगर पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना



सच की ख़बर 24

कटनी। आज इंदिरा नगर स्थित पन्ना मोड़ पुल के पास एक जोरदार ट्रक एवं मोटर सायकल की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें मोटर सायकल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड़ पुल के पास आज 12.30 के लगभग एक ट्रक और मोटर सायकल की आपस में भिड़ंत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर सायकल सवार रीठी रोड से ब्रिज के नीचे से जैसे ही निकले है तभी लिंक रोड से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिससे ट्वीहलर में सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर कुठला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले को जांच में लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com