Top News

कल 12 को लगेगी नेशनल लोक अदालत


(सच की ख़बर 24

*नगर निगम द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को पांच स्थलों में*
कटनी / शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी द्वारा 12 सितंबर 2026  शनिवार को प्रातः 10 बजे से नेशनल लोक अदालत का आयोजन नगर के पांच स्थलों नगर निगम कटनी कार्यालय, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास (जोन क्रमांक - 01), दुर्गा चौक खिरहनी (जोन क्रमांक - 02 के पास), सुभाष चौक कटनी एवं माधव नगर उपकार्यालय (जोन क्रमांक - 04) में किया जाकर नागरिकों को बकाया वित्तीय वर्ष 2025-26 तक की बकाया राशि पर नियमानुसार संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार (सरचार्ज) में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
  निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने राजस्व विभाग के साथ ही जोन कार्यालयों में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शनिवार 12 सितंबर निर्धारित समय के पूर्व उपस्थित होकर अधिक से अधिक करदाताओं को छूट का लाभ प्रदान करते हुए लक्ष्य अनुरूप वसूली कार्य कराने के निर्देश दिए जाकर आवश्यक व्यवस्था हेतु विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।
निगमायुक्त द्वारा नगर निगम कार्यालय तथा शिविर स्थलों में लोक अदातल के दिन पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, जिला न्यायालय परिसर साहित नगर निगम कार्यालय एवं शिविर स्थलों मे पेजयल हेतु पानी के टैंकर, समस्त स्थलों में पर्याप्त साफ-सफाई, चूने की लाईनिंग कीटनाशक दवा का छिड़काव, कचरा कलेक्शन वाहन, ई रिक्शा, सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया से लोक अदालत का प्रचार प्रसार कराने, निगम कार्यालय सहित जोन कार्यालय में शिविर स्थलों का चयन कर आवश्यक व्यवस्था कराने तथा जलकर वसमली हेतु नामजद कर्मचारियों की डयूटी लगानें, आनलाईन सुविधाओं तथा बकाया करों से नागरिकों को सूचित करनें सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करानें के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com