गत दिनों राज्य सभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर कटनी में कांग्रेस पार्टी ने गांधीवादी तरीके से किया सामूहिक उपवास
कटनी। देश और प्रदेश की राजधानी से लेकर जिलों तक राज्यसभा चुनाव में कथित झूठ, षड्यंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुँचाने का मामला गरमा गया है। सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश के साथ-साथ कटनी जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है।
बुधवार को कटनी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा इस लोकतंत्र विरोधी कृत्य के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया गया।
कलेक्टर परिसर के बाहर बैठे कांग्रेसी
जिला मुख्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्टर परिसर के बाहर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए गांधीवादी तरीके से सामूहिक उपवास रखा।
*महिला कांग्रेस और ब्लॉक स्तर पर भी मोर्चा*
इस विरोध प्रदर्शन का असर केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
*प्रदर्शन में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित*
जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:
रजनी वर्मा (महिला अध्यक्ष)
अजय जैसवानी, राजा जगवानी, राजेश जाटव
मौजूद अहमद, कमल पांडे, गोल्डन पांडे, अजय गोटियां, नारायण निषाद, मंगल सिंह
श्याम यादव, जीतू गुप्ता, संतोष पटेल, देवीदीन गुप्ता, रंजीत सिंह, सचिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق