Top News

अस्पताल में पति की उखड़ रही थीं सांसें, इंसानियत को किया शर्मसार: बाहर पत्नी से धुलवाई जा रही थी एम्बुलेंस*


*इंसानियत शर्मसार: अस्पताल में पति की उखड़ रही थीं सांसें, बाहर पत्नी से धुलवाई जा रही थी एम्बुलेंस*


  

​कटनी। जिला अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहाँ एक ओर स्वास्थ्य विभाग बेहतर सेवाओं के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर एक बेबस महिला को अस्पताल परिसर में ही अपमान और मजबूरी का सामना करना पड़ा। जब अंदर उसका पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था, तब बाहर एम्बुलेंस कर्मचारी उस महिला से वाहन साफ करवा रहे थे।

*​क्या है पूरा मामला?*
​मिली जानकारी के अनुसार, बरही के रातकरेला निवासी राहुल बर्मन (32) शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस (क्रमांक सीजी 04 एनबी 6385) के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में युवक की हालत बिगड़ने के कारण उसे उल्टियां हुईं, जिससे एम्बुलेंस गंदी हो गई थी।
​अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने घायल राहुल का इलाज शुरू किया, लेकिन बाहर खड़ी उसकी पत्नी शालू बर्मन को एम्बुलेंस कर्मचारियों ने वाहन साफ करने पर मजबूर कर दिया। पति की गंभीर स्थिति और मानसिक तनाव के बीच महिला बेबसी में एम्बुलेंस पर पानी डालकर उसे साफ करती रही।

*​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल*
​इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला खुद कहती नजर आ रही है कि एम्बुलेंस कर्मचारी के कहने पर वह यह काम कर रही है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

*​अधिकारियों का रटा रटाया जवाब*
​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं।
* ​"मरीज के परिजन से एम्बुलेंस वाहन साफ करवाने का मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
— *डॉ. यशवंत वर्मा,* सिविल सर्जन, जिला अस्पताल

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com