Top News

एक्टिवा में लगी आग, मिशन चौक ओव्हर ब्रिज पर हादसा

एक्टिवा में लगी आग, मिशन चौक ओव्हर ब्रिज पर हादसा


कटनी, सोमवार। शहर के मिशन चौक ओव्हर ब्रिज पर आज सुबह लगभग 11 बजे एक एक्टिवा स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते स्कूटी धूं-धूं कर जलने लगी और कुछ ही समय में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्टिवा चालक चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ओव्हर ब्रिज पर आजाद चौक के समीप पहुंचा, स्कूटी में अचानक स्पार्किंग हुई और चिंगारी उठने लगी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोककर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उपस्थित लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com