आगामी 14 मार्च को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय Dr Mohan Yadav जी के विजयराघवगढ़ विधानसभा (बरही नगर) में प्रस्तावित आगमन, 'कृषि महोत्सव' और आभार रैली की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
इस दौरान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, प्रबंधन और कार्यक्रम को सफल बनाने के विषय में सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह इस बात का प्रमाण है कि विजयराघवगढ़ माननीय मुख्यमंत्री जी के स्वागत हेतु तैयार है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन जी, जिला महामंत्री श्री मनीषदेव मिश्रा जी, विधानसभा प्रभारी श्री सुरेश सोनी जी, जिला मंत्री श्री राजेश पटेल जी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल जी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश तिवारी जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री लालजी मिश्रा जी, मंडल अध्यक्षगण डॉ. जगदीश गुप्ता, श्री प्रमोद सोनी एवं श्री विवेक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



إرسال تعليق