दिनांक- 27.03.26 थाना – उमरिया पान, जिला-कटनी
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी उमरिया पान द्वारा दिनांक 26/03/26 को दौरान ग्राम परसेल मे देवी जागरण कानून व्यवस्था डियूटी के परसेल खेरमाई मंदिर के सामने में एक हाईवा क्रमांक एमपी20एच-4832 का चालक अपने हाईवा को चलाकर जा रहा था जो हाईवा के चालक को रोककर चालक का नाम पता पूछा गया जो अपना नाम अजय लोधी पिता राधेलाल लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरौदा थाना उमरियापान जिला कटनी का होना बताया एवं हाईवा में लोड मुरम फुल भरी हुई थी के सम्बन्ध में कागजात पूछे गये जो हाईवा चालक अजय लोधी द्वारा हाईवा में लोड मुरम के सम्बन्ध में कोई कागजात नहीं होना बताया। आनलाइन माध्यम से चेक करने पर वैध टीपी का होना नहीं पाया गया हाईवा के चालक द्वारा हाईवा मे अवैध मुरम परिवहन करते पाये जाने पर हाईवा जप्त किया जाकर इस्तगासा 04/2026 धारा 106 BNSS का पंजीबद्ध कर जुर्माना वास्ते कलेक्टर कार्यालय खनिज विभाग कटनी भेजा गया है।

إرسال تعليق