Top News

चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा


के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 27/03/26 को खितौली पुलिस द्वारा अवैध रेत का खनन की सूचना पर ग्राम बड़ागांव धनवाही टोला रोड के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जिनमें से एक रेत सेभरा हुआ  ट्रैक्टर लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का एवं दूसरा रेत सेभरा हुआ  ट्रैक्टर नीले रंग का सोनालिका कंपनी का बिना नंबर का पकड़ा गया ।उक्त वाहनों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षित चौकी परिसर में खड़ा कराया गया 

विशेष भूमिका- इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे चौकी खितौली प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ,आरक्षक 669 अंकित  , सैनिक 21 श्यामनारायण की विशेष भूमिका रही 

कटनी चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई  जारी रहेगी

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com