Top News

कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी पं सत्येन्द्र पाठक जी के पुण्य स्मरण दिवस पर विशाल भंडारा आयोजित

पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी पं सत्येन्द्र पाठक जी के पुण्य स्मरण दिवस पर विशाल भंडारा आयोजित

गरीब -पीड़ित -शोषित समाज के उद्धार ,असंख्य कन्याओं के विवाह करने के लिए सहयोग जीवन पर्यंत याद किए जायेगे है पं सत्येन्द्र पाठक 


कटनी । गरीब पीड़ित शोषित समाज के उद्धार के लिए कार्य करने वाले जरूरत मंदो के मसीहा, असंख्य कन्याओं के विवाह करने के लिए सहयोग करने के लिए याद किए जाने वाले मप्र शासन के पूर्व मंत्री कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी के पुण्य स्मरण दिवस पर आज 28 अप्रैल कटाए घाट मोड़ स्थित सायना किड्स, आर के मोटर्स, आर के लॉजिस्टिक परिसर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया । पिछले 10 सालों से लगातार आयोजित होने वाले भंडारे में सभी को आदर सत्कार के साथ भोजन कराया जाता है । पूर्व मंत्री विजयराघवगढ विधायक संजय पाठक के पिताश्री पं.सत्येन्द्र पाठक जी ने मानव सेवा, छात्र प्रतिभाओ को निखारने के साथ प्रकृति के प्रति भी अटूट संबंध बनाये। 


कर्मयोगी पं सत्येन्द्र पाठक जितने गरीबों के सहयोगी थे उतने ही प्रकृति के प्रति प्यार करने वाले इंसान भी थे उन्होंने अपने जीवन में लाखों पेड़ों को लगवाया , जिसकी झलक विजयराघवगढ़ विधानसभा के बिरुहली, मंचमचा साथ साथ बड़वारा विधानसभा के शाहडार में देखा जा सकता है भंडारे के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने बताया कि पूज्य बाबू जी का पुण्य स्मरण दिवस पर सभी ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए याद किया एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। युवा समाज सेवी यश पाठक ने अपने दादाजी पं.सत्येन्द्र पाठक को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब जरूरतमंद की सेवा गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग की परंपरा दी है जिसे हम आगे ले जा रहे है आगे भी हम सभी उनके दिखाए मार्ग कर चलने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com